रायपुर

जिम छोडक़र डायल 112 में शिकायत की कसरत, आरोपी अब हिरासत में
19-Jun-2022 5:56 PM
जिम छोडक़र डायल 112 में शिकायत की कसरत, आरोपी अब हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,19 जून। डायल 112 के हेल्पलाइन नंबर पर आए दिन फाल्स कॉल की शिकायतें रहती है लेकिन रविवार को ऐसा मामला पहुंचा है जिसमें अधिकारी भी हैरान है। सिरफिरे की आशंका के बीच एक जिम ट्रेनर के द्वारा कर्मचारियों को परेशान करने का मामला सामने आया है। जिम चलाने वाले ट्रेनर ने 24 घंटे बार-बार फोन लगाकर कर्मचारियों को परेशान किया। कभी मारपीट कभी हंगामा और कभी शांति व्यवस्था भंग होने की शिकायतें भेज कर पुलिस टीम को गुमराह करते रहा। बार-बार एक ही नंबर से फोन आने पर पुलिस ने मामला संज्ञान लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी का नाम मेराज अंसारी है। डायल 112 में बिना किसी वैध कारण के अनावश्यक रूप से बार बार कॉल कर  परेशान करने के मामले में  मिराज निवासी जागृति नगर ,बीरगांव थाना उरला के विरुद्ध प्रतिबन्धक धारा 151/107,116 जाफौ के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के डायल 112 सेंट्रल कमांडिंग सेंटर में आए दिन फाल्स कॉल के रिकॉर्ड दर्ज किए जा रहे हैं। बार-बार फोन लगाकर अनावश्यक कर्मचारियों को परेशान करने वाले लोगों की तस्दीक की फोन नंबरों से करते हुए उन पर कार्रवाई चल रही है।


अन्य पोस्ट