रायपुर
अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस...
12-May-2022 6:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 मई। अंबेडकर अस्पताल में गुरूवार को नर्स दिवस के अवसर पर कोरोना संक्रमण के दौरान बेहतर काम करने वाली, और वैक्सीनेशन अभियान में लगी रहने वाली नर्सों का सम्मान किया गया। नर्सिंग सहायक अधीक्षिका द्वारा सम्मान किया गया। नर्स के इसी सेवाभाव को सम्मान देने के लिए दशकों पहले अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी। हर साल 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। नर्स दिवस के मौके पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है- हमारी नर्स बहनें देवी स्वरूप होती हैं, जो नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सच्ची सेवा कर दूसरों के जीवन को खुशियों से भर देती हैं। कोरोना संकट काल में नर्स बहनों द्वारा दिन-रात मरीजों की सेवा और कर्तव्य परायणता एक निर्भिक योद्धा की पहचान है। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे