रायपुर

कॉलेजों में दीर्घावकाश बढ़ाने संघ ने की मांग
04-May-2022 5:52 PM
कॉलेजों में दीर्घावकाश बढ़ाने संघ ने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 मई। छत्तीसगढ़ शासकीय महाविद्यालयीन शिक्षक एवं अधिकारी संघ ने उच्च शिक्षा सचिव को ज्ञापन भेजकर दीर्घावकाश में बढ़ोत्तरी की मांग की है।

संघ ने कहा है कि कॉलेजों में 35 दिनों का विश्राम अवकाश और 82 दिनों का गैर विश्राम अवकाश दिया जाता है। संघ का कहना है कि 47 दिनों के इस अंतर को खत्म करने शिक्षक एवं अधिकारियों को या तो गैर विश्राम अवकाश की श्रेणी में रखे या फिर ग्रीष्मकालीन, दीपावली, शीतकालीन अवकाश में बढ़ोत्तरी की जाए। इसे लेकर संघ जल्द ही सीएम से भी मिलने वाला है।


अन्य पोस्ट