रायपुर
आरटीओ परिसर में आग
20-Apr-2022 6:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 अप्रैल। रावांभाठा स्थित आरटीओ परिसर में मंगलवार की रात अचानक आग लगने से जब्त वाहन खाक हो गए। आगजनी की घटना में एक ट्रक जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद खमतराई पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर स्थिति पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए करीब एक घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।
आगजनी की घटना किस तरह से हुई, इसकी जांच के लिए आरटीओ अधिकारी ने निर्देश जारी किए हैं। खमतराई पुलिस के अनुसार आगजनी की सूचना रात 8:30 बजे के बाद मिली थी। आगजनी में केवल एक ट्रक को नुकसान होने की जानकारी सामने आई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे