रायपुर

जीपी सिंह ने सुको में लगाई जमानत याचिका, राज्य को नोटिस
24-Mar-2022 4:21 PM
जीपी सिंह ने सुको में लगाई जमानत याचिका, राज्य को नोटिस

रायपुर, 24 मार्च। निलंबित आईपीएस जीपी सिंह ने अपनी अंतरिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। इसकी सुनवाई से पहले कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। ढाई माह से रायपुर जेल में कैद जीपी सिंह की ओर से यह याचिका वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दायर किया। इस मामले की सुनवाई सीजेआई एन रमणा, और न्यायाधीश कृष्ण मुरारी की युगलपीठ कर रही है। जीपी सिंह के अधिवक्ताओं ने कोर्ट से कहा है कि जीपी सिंह के खिलाफ मामले की विवेचना पूरी हो गई है। चालान भी पेश किया जा चुका है। ऐसी स्थिति में उन्हें जमानत का लाभ दिया जाना चाहिए।
 


अन्य पोस्ट