रायपुर
यूपी में कांग्रेस के 387 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई - बजाज
15-Mar-2022 4:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 मार्च। आगामी विधानसभा चुनाव के सिलसिले में रविवार को कवर्धा जिला भाजपा की बैठक हुई। अपेक्स बैक के पूर्व अध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता अशोक बजाज ने कार्यकर्ताओं को कार्य-विस्तारक योजना की विस्तृत जानकारी दी। बजाज ने कहा कि कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई कि इस बार यूपी में उसके 399 में से 387 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। तथा उसे केवल 2 सीट ही हासिल हुई। यदि हमने ईमानदारी से होम वर्क किया तो आगामी 2023 के चुनाव परिणाम हमारी झोली में होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे