रायपुर

लिपिक, डाक रनर, और भृत्य सेवानिवृत्त अफसरों ने दी विदाई, हुई पार्टी
01-Mar-2022 5:19 PM
लिपिक, डाक रनर, और भृत्य सेवानिवृत्त अफसरों ने दी विदाई, हुई पार्टी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 मार्च।
कलेक्टोरेट रायपुर के नजूल शाखा में पदस्थ  प्लासिदियूस लकड़ा सहायक अधीक्षक,  एएस अंसारी सहायक ग्रेड 2 सेट्रल डाक शाखा एवं अभिलेखागार में पदस्थ फिरंता राम ध्रुव सोमवार को रिटायर हो रहे हैं। कलेक्टोरेट परिवार की ओर से विदाई समारोह बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें यूएस अग्रवाल जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रकाश टण्डन डिप्टी कलेक्टर, सहित अधीक्षक आरके ध्रुव, सहायक अधीक्षक विजय कुमार झा, एसपी यदु, जे.आर.वर्मा, मुक्तेश्वर पटेल, नरेन्द्र जैन, विजय डागा, श्रीमती शीला बैस, श्रीमती लता देवॉगन, श्रीमती सुषमा शाह, कुमारी शकीला बानो, श्रीमती श्वेता टण्डन, श्रीमती सुमनलता साहू, श्रीमती सारिका ठाकुर, नीलकंठ साहू, सुनील साहू, एस.के.सोनी, प्रमोद हेडाउ, शोभित देवॉगन, हीरालाल यादव, विजय कुमार डागा, भजन बाध, भूपेष पुष्पकार, पारस दीप, एजे.नायक, निर्मल कुमार नाग, दिनेश साहू, आदि ने पुष्पहार, पुष्पगुच्छ से स्वागत् किया।
 


अन्य पोस्ट