रायपुर
मीसा बंदियों की सम्मान निधि पर हाईकोर्ट के फैसले का पालन करवाने राज्यपाल से आग्रह
12-Feb-2022 7:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लोकतंत्र सेनानी संघ ने की भेंट
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 फरवरी। राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने भेंट कर उन्हें लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) को दी जाने वाली सम्मान निधि के संबंध में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के हाल ही के निर्णय के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने मीसा बंदियों की सम्मान निधि को पूर्ववत जारी रखने का फैसला दिया है और राज्य सरकार को इस संबंध में आदेशित किया है। उपासने ने राज्यपाल से उक्त निर्णय का यथावत् पालन कराने हेतु राज्य शासन को आदेशित करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर विकास अग्रवाल और आलोक श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


