रायपुर

समाज को मजबूत करने और महिला सशक्तिकरण पर जोर
31-Jan-2022 9:32 PM
समाज को मजबूत करने और महिला सशक्तिकरण पर जोर

गुहा निषाद राज जयंती धूमधाम से मनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 जनवरी।
छत्तीसगढ़ निषाद समाज उप क्षेत्रीय समिति डुम्हा द्वारा आरंग में भक्त शिरोमणि श्री गुहा निषाद राज जयंती धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला संगठन रायपुर के अध्यक्ष बालाराम निषाद और जिला संगठन रायपुर के सचिव राम प्यारे निषाद ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ निषाद समाज प्रदेश उपाध्यक्ष मीना निषाद के साथ ही महानगर महिला कार्यकारिणी सदस्य अनिता निषाद, रूखमणी, लक्ष्मी, गीता, रमशिला, वंदना, राखी, कीर्ति के साथ महानगर इकाई के अध्यक्ष बसंत निषाद, उपाध्यक्ष मुकेश, कोषाध्यक्ष पुनाराद निषाद, पूर्व प्रदेश सचिव उमाशंकर विनायक  के साथ समस्त पदाधिकारी उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में मीना निषाद ने  महिलाओं को समाज में आगे आने और महिला सशक्तिकरण करने पर जोर दिया। समाज में महिलाओं को समानता के अधिकार दिलाने की बात भी कही गई। महिला समूह का निर्माण कर महिलाओं को आर्थिक स्तर पर सशक्त कर समाज को संगठित करने की ओर प्रयास करने निवेदन किया।


अन्य पोस्ट