रायपुर
होटल शेमराक में चोरी की कोशिश देर रात घुसे नाबालिग पकड़े गए
29-Jan-2022 4:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जनवरी। छेरीखेड़ी स्थित होटल शेमराक में चोरी की नीयत से घुसे तीन नाबालिग पकड़े गए। होटल में मौजूद सुरक्षा गार्डों ने देर रात उन्हें दबोचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाबालिगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ में केस दर्ज किया।
होटल संचालक रौनक जुनेजा ने बताया, रात करीब साढ़े तीन बजे के बाद नाबालिग चोरी की नीयत से होटल में घुसे थे। उन्हें भी इस घटना की जानकारी होटल के मैनेजर विजय ने दी। विजय ने बताया कि होटल के पिछे तरफ से दिवाल कुदकर तीन लडके चोरी करने के नियत से होटल केम्पस में घुस गये थे।े रात में लगे गार्ड हितेश व अन्य दूसरे सहयोगियों ने दौडक़र संदिग्धों को पकड़ा। बाद में डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे