रायपुर

रैली कोसा की समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी,राज्य में 12 करोड़ रैली कोसा कोकून का होता है उत्पादन
13-Jan-2022 6:15 PM
रैली कोसा की  समर्थन मूल्य पर  होगी खरीदी,राज्य में 12 करोड़ रैली कोसा कोकून का होता है उत्पादन

स्थानीय निवासियों को रैली कोसा के उत्पादन सहित प्रसंस्करण का मिलेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जनवरी।
राज्य वनोपज संघ अब समर्थन मूल्य पर रैली कोसा की भी खरीदी करेगा। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने बस्तर संभाग में रेशम पालन तथा कोसा उत्पादन करने वाले आदिवासी-वनवासी कृषकों को आर्थिक मजबूती देने यह व्यवस्था करने वनोपज संघ को निर्देश दिये ह

 प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ  संजय शुक्ला ने बताया कि  छत्तीसगढ़ राज्य कोसा उत्पादन में अग्रणी है। राज्य में दो प्रकार के कोसा का उत्पादन होता है, जिसे रैली तथा डाबा कोसा कहा जाता है। वर्तमान में रेशम विभाग द्वारा डाबा कोसा क्रय किया जाता है, परन्तु रैली कोसा का क्रय व्यापारियों के माध्यम से होता है।  अब संघ के जरिये खरीदी करने पर  जगदलपुर, दंतेवाड़ा, केशकाल, नारायणपुर, कोण्डागांव तथा सुकमा आदि जिले के आदिवासी-वनवासी कृषकों सहित निवासियों को सीधा-सीधा लाभ मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि रैली कोसा का उत्पादन मुख्य रूप से साल वृक्ष पर प्राकृतिक रूप से होता है। डाबा कोसा का उत्पादन अर्जुन, साजा एवं लेंडिया आदि वृक्षों पर होता है। रैली कोसा परिमाण तथा गुणवत्ता में डाबा कोसा से उत्कृष्ट है। रैली कोसा 2 सीजन भादो तथा चैती में होता है। भादो फसल की मात्रा तथा गुणवत्ता अधिक महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ में 8 से 12 करोड़ रैली कोसा-कोकून का उत्पादन होता है। इसका औसतन मूल्य 30 से 40 करोड़ रूपए होता है। साथ ही 9 से 10 करोड़ कोकून डाबा कोसा के रूप में उत्पादन होता है, जिसका मूल्य लगभग 25 से 30 करोड़ रूपए होता है। वर्तमान में इनमें से डाबा कोसा का क्रय रेशम विभाग द्वारा किया जाता है, परन्तु रैली कोसा का क्रय व्यापारियों के माध्यम से होता है।
 


अन्य पोस्ट