रायपुर
बबीता फोगाट का सम्मान
30-Dec-2021 5:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 दिसंबर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ द्वारा शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सदस्य श्रीमती बबीता फोगाट जो की हरियाणा के भिवानी जिले में रहने वाली 30 वर्षीय भारतीय महिला पहलवान हैं। उनका सम्मान किया।
स्काटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कामनवेल्थ गेम्स 2014 में भारतीय महिला पहलवान बबीता कुमारी ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती में कनाडा की महिला पहलवान ब्रितानी लाबेरदूरे पहलवान को हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला जी, राष्ट्रीय युवा मोर्चा सदस्य गुंजन प्रजापति, जिला संयोजक सुनील कुकरेजा, जिला सह सयोजिक संगीता सिंह जिला मीडिया प्रभारी सिद्धांत शर्मा , संघमित्रा देवी, विशाल शुक्ला, अनुराग साहू के साथ स्वागत किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे