रायपुर

मोबाइल पर जीएसटी की दरों को घटाने की मांग
08-Nov-2021 7:17 PM
मोबाइल पर जीएसटी की दरों को घटाने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 नवम्बर। जीएसटी मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ बैठक में मोबाइल एसोसिएशन ने मोबाइल पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 12 फीसदी करने की मांग की है।

सिविल लाइन सर्किट हाउस में व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जीएसटी मंत्री श्री सिंहदेव को कई सुझाव दिए हैं। प्रदेश मोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश वासवानी जीएसटी दरों में सुधार करते हुए मोबाइल पर जीएसटी 18 से 12 फीसदी करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने 3 बीए ओर 3 बीआर 1 और  मिस होने पर नोटिस की समय सीमा को बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा बेक लिंक  कर दिया  जाता है जिससे कि व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने यह भी कहा है कि ऑनलाइन कंपनी अमेजॉन फ्लिपकार्ट के द्वारा नैतिक एवं अनुचित रूप से व्यापार किया जाता है उनके एसी की जांच की जानी है क्योंकि उन्होंने पहले भी फर्जीवाड़ा करके काम 85 सो करोड़ का ऑडिट रिपोर्ट में हेरा फेरी की थी। जीएसटी का प्रदेश में सबसे बडी गिरावट का मुख्य कारण ऑनलाइन का व्यापार है। इन्हें तत्काल प्रदेश में प्रतिबंध कर देना चाहिए।

मोबाइल एसोसिएशन के महामंत्री अजित द्विवेदी ने बैंकों के द्वारा दी। ऑनलाइन की व्यापार को बढ़ावा कर देने के लिए जो छूट दी जा रही है। वह ऑफलाइन में में दी जाने की मांग की मोबाइल एसोसिएशन की तरफ से अध्यक्ष राजेश वासवानी महामंत्री अजीत द्विवेदी और मोहित नथानी ने जीएसटी मीटिंग उपस्थिति दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट