रायपुर
सीएम ने विद्यासागर अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
17-Oct-2021 5:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को धमतरी पहुंचकर विद्यासागर अग्रवाल के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। श्री विद्यासागर अग्रवाल छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के पिता थे, उनका निधन शनिवार 16 अक्टूबर को 91 वर्ष की आयु में हो गया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिले और ढांढस बंधाया और उन्हें इस दु:ख की घड़ी को सहन करने ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान नगर निगम धमतरी के महापौर विजय देवांगन, सभापति अनुराग मसीह आदि थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


