रायगढ़

लोईंग सेवा सहकारी समिति में 54 क्विंटल धान खरीदी
19-Nov-2025 8:35 PM
लोईंग सेवा सहकारी समिति में 54 क्विंटल धान खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 19 नवंबर। पूर्वांचल के सेवा सहकारी समिति लोईंग धान खरीदी केंद्र में सभी आवश्यक तैयारी के साथ धान खरीदी प्रारंभ हो गई हैं। 18 नवंबर को जुड्डा गांव के किसान मोतीराम पटेल ने ऑन लाइन टोकन ले कर 54 क्विंटल धान विक्रय किया।

लोईंग धान खरीदी केंद्र में 13 गांव के 1229 किसानों ने 1900हेक्टेयर धान की फसल का पंजीयन कराया है जिसमें 55 नए कृषक पंजीयन कराए है। सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक राठौर ने बताया कि इस बार लक्ष्य 80 हजार क्विंटल धान खरीदी करने का है जबकि पिछली बार यह 77596 क्विंटल धान खरीदी हुई थी। 55 हजार नए जुट बारदाने तथा लगभग 40 हजार पुराने बारदाने समिति में उपलब्ध है।

लोइंग धान खरीदी केंद्र सबसे बड़ा धान खरीदी केंद्र है। इस बार बनोरा और जुड्डा में नए धान खरीदी केंद्र खोले जाने थे लेकिन सरकार की ओर से नए धान खरीदी केंद्र नहीं खोले जा रहे हैं।

विधायक ओपी चौधरी ने बनोरा में नए धान खरीदी केंद्र खोलने की चुनाव के समय अपनी घोषणा पत्र में जिक्र किया था किन्तु इस बार यह  पूरा नहीं हुआ।

लोईंग धान खरीदी केंद्र बड़ा होने के कारण जगह अभाव में धान खरीदी बहुत प्रभावित होती है।

बुधवार को  4 किसानों के 520 क्विंटल का टोकन लिया गया है जिसकी धान खरीदी की जाएगी। 


अन्य पोस्ट