रायगढ़

सूने घर से नगदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी
06-Nov-2025 9:18 PM
सूने घर से नगदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी

 मेले में दुकान लगाने गया था परिवार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 6 नवंबर। जिले में चाउमिन दुकान संचालक के मकान में नगदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरातों की चोरी हो गई। पूरा परिवार मेले में दुकान लगाने गया हुआ था। इस बीच आरोपियों ने वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खेदापाली निवासी सालिकराम यादव (52) ने थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह चाउमिन की दुकान चलाता है। 4 नवंबर को पुसल्दा में मेला होने पर रात 8 बजे दुकान लगाई थी। इस दौरान घर के सभी लोग दुकान पर ही थे। इसी दौरान चोरों ने नगदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए।

पीडि़त सालिकराम यादव ने बताया कि अज्ञात चोर उसके मकान का ताला तोडक़र पूजा कक्ष में रखे आलमारी के लाकर से नगदी रकम के अलावा सोने चांदी जेवरात लेकर बाड़ी की तरफ से फरार हो गए। कुल 88 हजार रुपये की चोरी हुई है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट