रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 3 अक्टूबर। हर साल की भांति इस साल भी शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर रावण दहन हुआ। इस दौरान तीनों ही मैदानों में लोगों की भारी भीड़ रही।
सार्वजनिक रामलीला समिति के अध्यक्ष दीपक पाण्डेय ने बताया कि 59 सालों से शहर के रामलीला मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम होते आ रहा है। इस बार रामलीला मैदान में कोसमनारा के कारीगरों के द्वारा 55 फीट रावण की प्रतिमा बनाया गया है। शाम 7 बजे शहर में जुलूस निकाली गई जो शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची जहां राम-रावण युद्ध पश्चात आतिशबाजी के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओपी चौधरी के हाथों रावण की प्रतिमा का दहन गया।
इसी तरह चक्रधर नगर कला एवं सांस्कृतिक मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि मिनी स्टेडियम में 2012 से रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित होते आ रहा है। इस बार मिनी स्टेडियम में 45 फीट रावण की प्रतिमा बनाया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ओपी चौधरी का समिति के पदधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद यहां हजारों की भीड़ को संबोधित करने के पश्चात ओपी चौधरी के हाथों रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
स्टेशन चौक युवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले 25 सालों से शहर के नटवर स्कूल मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित होते आ रहा है। इस बार यहां 47 फीट रावण प्रतिमा बनाया गया था, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओपी चौधरी के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर समिति के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया जिसके बाद ओपी चौधरी ने यहां आम जनता को संबोधित किया। इस दौरान कई तरह के फटाखों की आतिशबाजी के पश्चात यहां रावण दहन का कार्यक्रम हुआ।शहर के तीन प्रमुख स्थानों में रावण दहन कार्यक्रम को देखने तीनों मैदानों में लोगों की भारी भीड़ रही। इस दौरान शहर में जाम की स्थिति से भी लोगों को जूझना पड़ा।


