रायगढ़
कहीं लालकिला तो कहीं केदारनाथ में सजाया माता का दरबार
29-Sep-2025 9:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 29 सितंबर। शारदीय नवरात्र धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार कहीं लालकिला तो कहीं केदारनाथ की प्रतिकृति का विशेष पंडाल सजाया गया है। वहीं स्टेशन चौक, थाना रोड, पैलेश रोड सहित कई स्थानों पर बेहतरीन लाइटिंग विशेष आकर्षण का केंद्र है।
नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों और पंडालों में विशेष साज-सज्जा की जाती है और भक्त माता की आराधना में लीन रहते हैं।
नवरात्रि पर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ पंडालों में जाकर माता के दर्शन कर रहे हैं और पूजा-अर्चना में भाग ले रहे हैं। इस बार की नवरात्रि की तैयारियां शहरवासियों की एकता और उत्साह का प्रतीक हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


