रायगढ़

शादी का झांसा, रेप, गिरफ्तार
28-Sep-2025 9:30 PM
शादी का झांसा, रेप, गिरफ्तार

शादी का झांसा, रेप, गिरफ्तार
रायगढ़, 28 सितंबर।
 शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी सनत झारा (23 साल) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से दबिश देकर पकड़ा और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा। पीडि़ता जो पड़ोसी जिले की रहने वाली है और रायगढ़ में काम करती है, ने 26 सितंबर को महिला थाना में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आवेदन के अनुसार, आरोपी सनत झारा उसके साथ कार्यस्थल पर परिचित हुआ और अगस्त 2024 से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। कई बार मना करने पर भी उसने अलग-अलग जगहों पर जबरन संबंध बनाए और बाद में दूसरी जाति का हवाला देकर शादी से इंकार कर दिया। आरोपी ने 24 सितंबर को रायगढ़ स्थित युवती के किराए के मकान में पहुंचकर पीडि़ता से मारपीट भी की।
पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना में धारा 69, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को एकताल गांव से गिरफ्तार किया।


अन्य पोस्ट