रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 22 सितंबर। रायगढ़ जिले में शौच के लिये तालाब गए एक बुजुर्ग सर्पदंश का शिकार हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पाली निवासी जोगीराम धनवार बीती रात खाना खाने के बाद शौच के लिये गांव के तालाब की ओर गया था जहां जहरीले नाग ने उसके बांये हाथ की उंगली को काट लिया। इस घटना की जानकारी घर पहुंचकर बुजुर्ग ने परिजनों को दी। जिसके बाद उसे रायगढ़ के रूपेन्द्र पटेल अस्पताल में बुजुर्ग को भर्ती कराया गया था जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
बहरहाल सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत के बाद आज दोपहर मर्ग पंचनामा और पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिये सौंपते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


