रायगढ़

16 दुकानदारों से 8 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
21-Sep-2025 6:41 PM
16 दुकानदारों से 8 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 21 सितंबर। निगम की टीम ने हेमू कॉलोनी सिग्नल चैक स्थित दुकानों की सघन जांच की। इस दौरान दुकानों से 8 किलो से ज्यादा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब तक किया गया इसी तरह 16 प्रकरण में 10500 रुपए जुर्माना किया गया।

सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्णत: प्रतिबंधित है। बावजूद इसके खाने पीने की समान बिक्री करने वाले सहित राशन, सब्जी, फल विक्रेता सामग्री देने में सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग कर रहे हैं। इसे देखते हुए निगम की टीम द्वारा हेमू कॉलोनी सिग्नल चैक पर स्थित दुकानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान यहां स्थित दुकानों से 8 किलो से ज्यादा सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी कैरीबैग, डिस्पोजल आदि जब्त किया गया। निगम की टीम द्वारा 16 दुकानदारों से 10500 रुपए जुर्माना वसूला गया।

इस दौरान सभी दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक से बने कैरी बैग, डिस्पोजल आदि का उपयोग नहीं करने की समझाइस दी गई। कमिश्नर बृजेश की क्षत्रिय ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टि, झिल्ली, कैरी बैग, डिस्पोजल आदि से पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ पशुधन की भी हानि होती है। इसी तरह गाय, भैंस, बैल आदि इसे खाकर बुरी तरह बीमार पड़ जाते हैं और समय ही उनकी मौत हो जाती है। इस दौरान उन्होंने शहर एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने पशुधन की हानि रोकने के लिए शहर के सभी व्यवसाईयों एवं शहरवासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग, डिस्पोजल कप आदि उपयोग नहीं करने की अपील की है।


अन्य पोस्ट