रायगढ़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 5 सितंबर। जेएसडब्ल्यू फैक्ट्री में फिर एक हादसा हो गया। जिसमें सेंटर साईड के डिप्टी मैनेजर की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है।
तारापुर में रहने वाला रविन्द्र डनसेना 43 साल जेएसडब्ल्यू प्लांट में सेंटर प्लांट साईड में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत था। जहां गुरूवार की सुबह रविन्द्र की ड्यूटी ए शिप्ट में लगी थी। ऐसे में वह सुबह अपनी ड्यूटी पर पहुंच गया। जहां प्लांट के सेंटर साईड के बाहर था। इसी दौरान वह किसी हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे देखकर आसपास के मजदूरों ने इसकी जानकारी प्लांट के अन्य अधिकारियों को दी। ऐसे में उसे गंभीर हालत में जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक ईलाज के बाद उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जूट गई है।
इस संबंध में भूपदेवपुर थाना प्रभारी संजय नाग ने बताया कि घटना की सूचना सुबह नौ बजे मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौत के कारणों का पता किया जा रहा है। अभी रविन्द्र डनसेना की मौत का स्पष्ट जानकारी नहीं आ सका है, लेकिन उसके कपड़ों में कीचड़ लगा था। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।़