रायगढ़

स्काई एलायज प्लांट परिसर में हाइड्रा के नीचे दबकर मजदूरकी मौत, रोष
01-Sep-2025 3:44 PM
स्काई एलायज प्लांट परिसर में हाइड्रा के नीचे दबकर मजदूरकी मौत, रोष

मुआवजा-नौकरी के आश्वासन पर मानें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 1 सितंबर।  जिले में रविवार की शाम स्काई एलायज प्लांट परिसर में हाइड्रा के नीचे दबकर एक मजदूर की मौके पर ही  मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में ग्राम टेमटेमा स्थित स्काई एलायज प्लांट में रविवार की शाम 5 बजे हाइड्रा बैक करते समय, वहां सफाई का काम करने वाला भगतराम भारद्वाज रक्सापाली उसकी चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही दबकर उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों में आक्रोश देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश था जिसके बाद कंपनी प्रबंधन के द्वारा 14 लाख मुआवजा दिये जाने के अलावा कंपनी में परिवार एक सदस्य को नौकरी दिये जाने के आश्वासन के बाद ही मामला शांत हुआ। इस घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


अन्य पोस्ट