रायगढ़
राज्यपाल ने 40वें चक्रधर समारोह का किया शुभारंभ
28-Aug-2025 7:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 28 अगस्त। राज्यपाल रमेन डेका ने आज रायगढ़ में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर 40वें चक्रधर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने विघ्नहर्ता से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने संगीत सम्राट राजा चक्रधर सिंह के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा कला और साहित्य के प्रति उनके अद्वितीय योगदान को अविस्मरणीय बताया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


