रायगढ़
रायगढ़, 25 अगस्त। पेड़ में अज्ञात व्यक्ति की लाश टंगी मिली मिली है। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर मिले बैग के आधार पर पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार डाहीडांड़ जंगल में पेड़ मे गमछे के फंदे से टी शर्ट पहने हुए अज्ञात ब्यक्ति कि सड़ी गली लाश मिली है लाश 12 से 13 दिन पुरानी बताई जा रही है। सड़ी गली अज्ञात लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी है घटना कि सूचना पर धरमजयगढ़ थाना प्रभारी सीता राम धु्रव अपनी पुलिस के साथ घटना स्थल में पहुंच गई है। शव को नीचे उतार लिए है। बताये अनुसार घटना स्थल के पास से जले हुए बैग एवं अन्य सामान मिले है। सामान मृतक के होने कि संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव सहित घटना स्थल पर मौजूद सामान को अपने कब्जे में लेकर मृतक कि शिनाख्त सहित आगे कि जाँच कार्यवाही मे जुट गई है।


