रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 23 अगस्त। अज्ञात चोरो ने एक शिक्षक के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरो ने नगदी और जेवर समेत करीब एक लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़त की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शिक्षक बजरंग बघेल ने कापू थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह सीतापुर में था, उसके पिता ने बताया कि घर में चोरी हो गई है। इस सूचना के बाद जब वह सीतापुर से बन्धनपुर बौराहाडांड अपने घर आया तो देखा कि चोरो ने मेन गेट का ताला तोडक़र घर में घुसे थे और घर के सभी कमरों एवं दो आलमारी, एक बड़ी पेटी का ताला तोडक़र नकदी रकम 40 हजार, सोने का जेवर, कांस्य की 2 नग लोटा एवं 2 नग कांस्य की थाली के अलावा अन्य सामान को मिलाकर चोरों ने उसके घर से तकरीबन एक लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


