रायगढ़
रायगढ़, 22 अगस्त। 19 अगस्त को सूचना मिली कि जामजोरी जंगल में किसी व्यक्ति का शव झाडिय़ों में छुपाकर रखा गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के दौरान अज्ञात मृतक के शव को परमदेव कुमार राम उर्फ राहुल पिता राजेश राम उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम कुचिला थाना छिपादोहर जिला लातेहार (झारखण्ड) के रूप में शिनाख्तगी की गई।
जांच में संदेह के आधार पर मृतक के सगे भाई रूपेश कुमार राम निवासी लातेहार तथा उसके नाबालिग दोस्त से पूछताछ पर पता चला कि 17 अगस्त की रात्रि को मृतक परमदेव कुमार राम शराब के नशे में घरेलू बात पर अपने बड़े भाई रूपेश राम को मार पीट रहा था जिससे आरोपी रूपेश राम अपने दोस्त के साथ मिलकर डंडे से मृतक को चोट पहुंचाकर हत्या कर उसके सिर में एक प्लास्टिक बोरी बांधकर शव को मोटर सायकिल के बीच सीट में रखकर ग्राम जामजोरी के लुदु तालाब के उपर जंगल ले जाकर शव को जंगल पास झाड़ी किनारे फेंककर वापस अपने कमरा में आ गये थे। आरोपियों के विरूद्ध धारा 103(1), 238 (ए), 3(5) भान्यासं का अपराध सबूत पाये जाने से उन्हें विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।


