रायगढ़

एनटीपीसी लारा ने छपोरा के बच्चों के सपनों को दी नई उड़ान
20-Aug-2025 4:45 PM
एनटीपीसी लारा ने छपोरा के बच्चों  के सपनों को दी नई उड़ान

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायगढ़,  20 अगस्त। छपोरा गाँव के शासकीय विद्यालय का आँगन उस सुबह बच्चों की हंसी, उत्साह और जिज्ञासा से गूंज रहा था। उनकी आँखों में उम्मीद की चमक थी और दिलों में एक अनकही खुशी। यह कोई साधारण दिन नहीं था। यह वह दिन था जब उनके सपनों को नई उड़ान मिली एनटीपीसी लारा की संवेदनशील  पहल आशाओं को पंख के माध्यम से।

एनटीपीसी लारा केवल ऊर्जा का उत्पादक भर नहीं है, बल्कि आसपास के गाँवों का प्रगति का साथी है। आशाओं को पंख की इस पहल ने एक बार फिर यह विश्वास दिलाया कि शिक्षा में किया गया निवेश ही सबसे बड़ा और सबसे मूल्यवान निवेश है।

साधारण संसाधनों से बड़ा संदेश

इस पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों को स्कूल बैग, स्टेशनरी किट और पानी की बोतलें प्रदान की गईं। स्टेशनरी किट उनके भविष्य को अपनी लेखनी से गढऩे का औजार थी। पानी की बोतल स्वास्थ्य और देखभाल का प्रतीक बन गई।

अनिल कुमार, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी लारा की उपस्थिति कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। साथ में जाकिर खान, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन)य तथा धनेश्वर प्रधान, सरपंच, ग्राम पंचायत छपोरा, विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और गाँववासी भी इस खुशी और गर्व के पल के साक्षी बने।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में अनिल कुमार ने बच्चों को बड़े सपने देखने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने का आह्वान किया। हर बच्चे को उडऩे का अवसर मिलना चाहिए। एनटीपीसी लारा में हम केवल संसाधन नहीं दे रहे, हम पंख दे रहे हैं। सबसे भावुक क्षण वह था जब बच्चों ने अपने नए स्कूल बैग कंधों पर डालकर खुशी से हाथ लहराए।


अन्य पोस्ट