रायगढ़

ट्रेलर लूटकांड का खुलासा सात आरोपी गिरफ्तार
20-Aug-2025 4:14 PM
ट्रेलर लूटकांड का खुलासा  सात आरोपी गिरफ्तार

डेढ़ करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 20 अगस्त। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने ट्रेलर लूटपाट की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चार ट्रेलर वाहन, एक कार और मोबाइल फोन समेत कुल डेढ करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

प्रकरण में प्रार्थी संजय पटेल निवासी रायगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने मई 2025 में एसबीआई कोरबा शाखा से ऑक्शन में चार ट्रेलर वाहन सीजी 12 बीक्यू 0369, सीजी 12 बीक्यू  0371, सीजी 12 बीक्यू  0372, सीजी 12बीक्यू 0373 खरीदे थे, जो वर्तमान में सुगोई ट्रांसपोर्ट में परिचालित थे। 18 अगस्त की रात ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 बीक्यू  0371 को अज्ञात बदमाशों ने तमनार क्षेत्र के हुकराडीपा के पास से लूट लिया और चालक एम.डी. जुबेर व अन्य ड्राइवरों के साथ मारपीट कर उनके मोबाइल भी छीन लिए। जांच में पाया गया कि घटना का मुख्य षड्यंत्रकारी पूर्व वाहन स्वामी अमन गोस्वामी ही था, थाना तमनार में आरोपियों के खिलाफ  धारा 309(4),309(6) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई । एसपी दिव्यांग पटेल ने टीआई कमला पुसाम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल जिले में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की और ओडिशा तक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ओडिशा हमीरपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास खेत में छिपाए गए चारो ट्रेलर बरामद कर लिये गए। पुलिस की दबिश में अमन गोस्वामी सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी स्विफ्ट कार और कैम्पर वाहन में सवार होकर आए थे और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की संख्या 5 से अधिक होने पर धारा 310 (2) जोड़ी गई है।


अन्य पोस्ट