रायगढ़
केलो डेम में डूबने से सब इंजीनियर के बेटे की मौत
19-Aug-2025 7:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 19 अगस्त। केलो डेम में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पीडब्ल्यूडी विभाग रायगढ़ में पदस्थ सब इंजीनियर डी.के. प्रधान के 24 वर्षीय बेटे सुशांत प्रधान की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सुशांत अपने दो दोस्तों अविनाश सारथी और पुलेंद्र सिंह के साथ कल केलो डेम घूमने गया था। उसके दोस्त बैठे थे, तभी वह घूमते-घूमते हाथ-पांव धोने पानी के भीतर उतरा, लेकिन अचानक वह गहराई में चला गया और लापता हो गया।
घटना की सूचना पुलिस को सुबह दी गई। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई, जिसमें मछुआरों के जाल में फंसा शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


