रायगढ़
जेसीबी चालक सहित 3 गिरफ्तार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़ 18 अगस्त। जूटमिल थाना पुलिस ने आज सुबह संत विनोबा नगर स्थित आंगनबाड़ी भवन को तोडऩे पहुंचे तीन व्यक्तियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की। वरिष्ठ अधिकारियों के नाम का धौंस दिखाकर मोहल्लेवासियों को डराने और सरकारी संपत्ति पर तोडफ़ोड़ करने की कोशिश करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।
दीपक महोबिया और मुकेश कुमार जैन, सुबह जेसीबी चालक फिदा हुसैन को लेकर आंगनबाड़ी भवन तोडऩे पहुंचे थे। मोहल्लेवासियों ने जब विरोध किया तो उन्होंने कहा कि तहसील का आदेश है और तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पाया कि अनावेदकों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों का नाम लेकर दबाव बना रहे थे जिससे मोहल्लेवासियों से इनका विवाद होने लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भवन तोडफ़ोड़ कार्यवाही को रुकवा कर तत्काल अनावेदकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपियों को एसडीएम न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।


