रायगढ़

जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक के साथ लूट
18-Aug-2025 9:17 PM
जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक के साथ लूट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 18 अगस्त। जन्माष्टमी मेले में घूमकर लौट रहे ऋषि झरिया (21) के साथ जूटमिल थाना क्षेत्र में लूट की वारदात हुई। ऋषि अपने साथियों शिव मेहर, आनंद झरिया और सुमीत मेहर के साथ रायगढ़ की मौसी के घर कालिंदी कुंज आया था। शनिवार रात सभी मीना बाजार घूमकर लौट रहे थे, तभी छह बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और लूट की।  पहले बदमाशों ने नकद और कीमती गहनों की मांग की। उनके साथी भाग गए, लेकिन बदमाशों ने ऋषि झरिया को पकडक़र उसकी चांदी की चैन और जेब से 5 हजार रुपए नकद छीन लिए। युवक ने परिवार को सूचना दी और रविवार सुबह जूटमिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। डीएसपी सुशांत बनर्जी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट