रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 11 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के अनुमोदन उपरांत जिला पदाधिकारी की घोषणा की गई।भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने अपने नई टीम में चारों विधानसभा रायगढ़, धरमजयगढ़,लैलूंगा एवं खरसिया के सक्रिय एवं युवा कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व सौंपी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में दायित्व मिलने के बाद से ही अरुणधर दीवान ने संगठन के कार्यों के लिए जिले के सभी मंडलों का दौरा किया, इनके जिलाध्यक्ष बनने के बाद ही कार्यकर्ताओं को लगने लगा था की जिले के नवीन पदाधिकारियों की घोषणा में योग्य एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को कार्य करने का अवसर मिलेगा। आज हुई जिला भाजपा की घोषणा ने यह सिद्ध कर दिया की भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान सुनिश्चित है।
घोषणा में रायगढ़ से अरुण कातोरे को जिला उपाध्यक्ष जो पूर्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष की जवाबदारी संभाल रहे थे,जिला मंत्री की जवाबदारी संभाल रहे विलिस गुप्ता को उपाध्यक्ष, घरघोड़ा निवासी नरेश पंडा को उपाध्यक्ष, नीलम रंजू संजय को उपाध्यक्ष,तमनार क्षेत्र से भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष विनायक पटनायक को उपाध्यक्ष,धरमजयगढ़ मंडल के पूर्व अध्यक्ष गोकुल यादव को उपाध्यक्ष की जवाबदारी दी गई है।वहीं मंत्री के रूप में पवन शर्मा,पवन अग्रवाल, स्नेहलता सिदार, रीना भगत,गायत्री केशरवानी एवं कमला राठिया को मंत्री बनाया गया है। कोषाध्यक्ष सनत नायक,कार्यालय मंत्री दिबेश सोलंकी एवं जिला प्रवक्ता चंद्रप्रकाश पांडे को बनाया गया है। महामंत्री की जवाबदारी जिला उपाध्यक्ष रहे विकास केडिया एवं तमनार मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष जतिन साव को दी गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने सभी नवीन दायित्वधारियों को बधाई देते हुए कहा है की आप सभी के सहयोग से हम सभी मिलकर हमारे जिले को संगठन के कार्यों में अग्रणी रखेंगे।


