रायगढ़
पत्नी को मायके छोडऩे गए युवक की सर्पदंश से मौत
11-Aug-2025 7:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 11 अगस्त। तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम डोलेसरा से मनबोध तिग्गा नामक युवक अपनी पत्नी को मायके छोडऩे गया था। शुक्रवार को मनबोध अपनी पत्नी के साथ ननसिया गांव पहुंचा था। रक्षाबंधन के मौके पर वह ससुराल में रुक गया। रात को परिवार के साथ खाना खाकर सभी सो गए। मृतक के रिश्तेदार विवेक उरांव के मुताबिक, सांप ने मनबोध को अपना शिकार बना लिया। अचानक मनबोध की तबीयत बिगड़ी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया न जा सका।
विवेक ने बताया कि घर में एक जहरीला सांप देखा गया था, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


