रायगढ़
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायगढ़, 8 अगस्त। डॉक्टरों पर दुव्र्यवहार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है।
जिला चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सक मीना पटेल व सिविल सर्जन दिनेश पटेल द्वारा वृद्ध मां के साथ उपेक्षित व्यवहार एवं मरीज की सेवा में कमी जैसे अव्यवहारिक कृत्य पर कार्यवाही किए जाने हेतु जिला कांग्रेस कनेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक प्रकाश नायक ,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया,जिला काँग्रेस प्रभारी महामन्त्री द्वय ग्रामीण व शहर विकास शर्मा व शाखा यादव,संदीप अग्रवाल, निगम पार्षद प्रदीप चंद्र टोप्पो, मिंटू मसीद, मीडिया प्रभारी वसीम खान व कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा कलेक्टोरेट कार्यालय जाकर हस्ताक्षरित पत्र कलेक्टर रायगढ़ के नाम सौंपा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए समूचे चिकित्सा विभाग को रोगियों व उनके परिजनों के साथ संवेदनशीलता से पेश उसने की हिदायत दी, साथ ही इस घटना के लिए दोषी डॉ. मीना पटेल व सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल दोनों को ही कांग्रेस पदाधिकारी एवम उनकी वृद्ध माता से किये गए अशिष्ट व्यवहार के लिए अविलंब माफी मांगनी चाहिए।
जिला कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा प्रेषित पत्र के साथ कलेक्टर से भी आग्रह किया गया है कि मेडिकल कार्य मे लगे चिकित्सक जब पीडि़त मानव की सेवा की शपथ की उपेक्षा करें तो उन पर जो उचित कार्यवाही दंड विधान में हो प्रशासन द्वारा जरूर की जानी चाहिए। अगर इनके खिलाफ कार्यवाही नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आंदोलन किया जाएगा।


