रायगढ़

लैलूंगा के गांव में दिखा बाघ का लास्ट लोकेशन
05-Aug-2025 8:33 PM
लैलूंगा के गांव में दिखा बाघ का लास्ट लोकेशन

सोशल मीडिया में वायरल हो रही बाघ का फोटो

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 5 अगस्त। रायगढ़ जिले में बीते कुछ दिनों से बाघ की दस्तक से छाल सहित लैलूंगा के कई गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। वन विभाग की टीम लगातार बाघ के पैरों के निशान को देखते हुए अलग-अलग टीम बनाकर बाघ का टे्रकिंग किया जा रहा है। इसी बीच सोमवार की रात वाट्सअप गु्रप में बाघ एक वायरल फोटो वायरल हो रहा जिसे लैलूंगा का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीते कुछ दिनों पहले छाल रेंज में बाघ के पदचिन्ह देखे जाने की सूचना के बाद वन विभाग में हडक़ंप की स्थिति निर्मित हो गई थी। जिसके बाद से अलग-अलग टीम बनाने के अलावा बाहर से एक टीम रायगढ़ बुलाकर बाघ के टे्रकिंग करने की बात कही जा रही थी। साथ ही जंगलों में टे्रप कैमरे लगाने की भी बात सामने आई थी। इसी बीच लैलूंगा के भी जंगलों में उसी बाघ के पदचिन्ह मिलने की बात सामने आई थी। जिसके बाद से तमनार और लैलंूगा के 19 लोगों की टीम बनाकर बाघ की टे्रकिंग की जा रही थी जिसमें लैलूंगा, घरघोड़ा के एसडीओ, तमनार रेंजर के अलावा वन विभाग की टीम शामिल थी।

बताया जा रहा था कि बाघ का लास्ट लोकेशन लैलूंगा के तीन गांव के जंगलों में देखा गया था जिसमें गेरूपानी, कोंडकेल के अलावा एक अन्य गांव शामिल था। इसी बीच सोमवार की रात सोशल मीडिया में एक फोटो वायरल होने के बाद से एक बार फिर से चर्चा का माहौल गर्म हो गया कि बाघ का गांव के ग्रामीण ने देखा है और उसका फोटो भी क्लीक किया गया है।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे फोटो के मुताबिक उस फोटो में आज की तारीफ अंकित है और उस फोन से लिये गए फोन का मॉडल भी अंकित है। इस लिहाज से अब यह चर्चा का दौर सोशल मीडिया में शुरू हो चुका है कि यह फोटो ओरिजनल है या फिर फेक फोटो, व्हाटसअप में जारी हुए फोटो में कई कमेंट आने के बाद भी यह क्लीयर नही हो पा रहा है कि यह फोटो सच या ही फिर फेक, फिलहाल विभागीय जांच होने के बाद ही पता चल सकेगा कि यह फोटो वाकई सही या फिर जबरन किसी शख्स के द्वारा गुगल से फोटो निकालकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।

बहरहाल वन विभाग की टीम ने अभी तक सोशल मीडिया में बाघ के तेजी के साथ वायरल होते फोटो और वीडियो की पुष्टि नही की है।


अन्य पोस्ट