रायगढ़

राजिम, 10 जुलाई। शाला विकास एवं प्रबंधन समिति शासकीय कन्या विद्यालय राजिम की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री देवकी साहू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर देवकी साहू ने सबसे पहले भगवान राजीव लोचन, कुलेश्वर महादेव एवं राजिम भक्तिन माता मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना की और ईश्वर से प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम के आह्वान पर तहसील कार्यालय के समीप एक पौधा रोपकर ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से निपटने हेतु पर्यावरण के प्रति व्यापक संदेश दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री छाया राही, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, पूर्व सभापति मधुबाला रात्रे, सेजेश विधायक प्रतिनिधि खुशी साहू, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मधु नाथानी आदि उपस्थित थी। देवकी साहू को बधाई देने वालों में सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक रोहित साहू, राज्य भंडारण निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, संतोष उपाध्याय, राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, राजेश साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदिनी ओंकार साहू, शिवांगी चतुर्वेदी, चन्द्रशेखर साहू, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, रेखा सोनकर, कमल सिन्हा, मंडल अध्यक्ष फिंगेश्वर मंजू हरित, शरद पारकर, अनिता, पूरन यादव, युवराज साहू, नारायण साहू, सीमा ठाकुर, लक्ष्मी श्रीवास्तव आदि हंै।