रायगढ़

पूर्व विधायक का भाई दो दिन से लापता
10-Jul-2025 8:21 PM
पूर्व विधायक का भाई दो दिन से लापता

रायगढ़, 10 जुलाई। लैलूंगा पुलिस ने लैलूंगा के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के भाई जयपाल सिंह के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की है। जयपाल सिंह की उम्र 43 वर्ष है और वह ग्राम कटकलिया थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ का निवासी है। वह 7 जुलाई को अपने बेटे को स्कूल छोडऩे के लिए अपनी कार क्रमांक सीजी 12-बीए 6453 से निकला था, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं आया। जयपाल सिंह का मोबाइल नंबर वर्तमान में बंद है।

पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 46 2025 कायम किया है और इसकी सूचना सर्व थाना चौकी प्रभारियों व रायगढ़ को भेजी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूर्व विधायक चक्रधर सिंह के भाई के गुम होने की घटना के दो दिन बाद भी पता नहीं चला है।


अन्य पोस्ट