रायगढ़

बाइक चोरी का खुलासा, गिरफ्तार
19-Jun-2025 2:34 PM
बाइक चोरी का खुलासा, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 19 जून। जूटमिल पुलिस ने चोरी की मोटर सायकल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने डुमरमुडा निवासी रामप्रसाद यादव (उम्र 23 वर्ष) को पकड़ा, जिसके कब्जे से पैशन प्रो मोटर सायकल बरामद की गई है। यह वही वाहन है जिसकी चोरी की रिपोर्ट 15 जून को डुमरमुडा निवासी मदन कुमार बरेठ (उम्र 36 वर्ष) ने थाना जूटमिल में दर्ज कराई थी। रिर्पोटकर्ता ने बताया था कि 14 जून को प्रतिदिन की तरह ही उसने अपनी मोटर सायकल घर के बाहर खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया।

 

मामले में जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित विवेचना आरंभ की और अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान गांव वालों और प्रार्थी से पूछताछ और मुखबिर से मिली जानकारी के बाद संदेह डुमरमुडा निवासी रामप्रसाद यादव पर गया, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने उक्त वाहन को चोरी कर ट्रांसपोर्टनगर बस स्टैंड के पास स्थित एक कचरा गोदाम में छिपा रखा है। आरोपी के निशानदेही पर चोरी गई मोटर सायकल जब्त कर ली गई। आरोपी रामप्रसाद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट