रायगढ़

मानसून की पहली बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव नालों का पानी सडक़ों पर
18-Jun-2025 9:02 PM
मानसून की पहली बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव नालों का पानी सडक़ों पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 18 जून। मंगलवार को रायगढ़ में हुई मानसून की पहली बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई बारिश का पानी सडक़ों में भर गया यहां तक कि गंदे नालों का पानी सडक़ों पर बहने लगा। सबसे खराब स्थिति शहर के संजय कॉम्पलेक्स,रेलवे अंडर ब्रिज की रही, जहां चंद घंटों में नाले नालियों का गंदा पानी जमा होने लगा।

हर साल बारिश के दिनों में संजय कॉम्प्लेक्स और रेलवे अंडर ब्रिज में बारिश और नाले नालियों का पानी सडक़ों पर बहता है। इन दोनों ही जगहों पर हर साल बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति निर्मित होती है, बारिश में नाले का गंदा पानी नहीं भरे, इसलिए रेलवे अंडर ब्रिज में कई दिनों तक आवागमन बंद कर साफ सफाई भी की गई लेकिन पहली ही बारिश में वह सफाई काम नहीं आई और घुटनों तक नाले का गंदा पानी भर गया।

नगर निगम के द्वारा किए गए दावों की पोल इस स्थिति ने खोल दी है। निगम ने शहर में जल निकासी व्यवस्था के दावे किए थे लेकिन बारिश ने इन दावों की हकीकत को उजागर कर दिया है।


अन्य पोस्ट