रायगढ़

लेखिका डॉ. रेणुका को भोपाल में मिला सम्मान
16-Jun-2025 6:49 PM
लेखिका डॉ. रेणुका को भोपाल में मिला सम्मान

दीक्षांत समारोह में मिली डिग्री, इंम्पल्स इवेंट में मिला गोल्ड मेडल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 16 जून। रायगढ़ निवासी व पत्रकार नरेश शर्मा, एवं स्व. बबीता शर्मा की बेटी डॉक्टर एवं लेखक रेणुका शर्मा को प्राकृतिक चिकित्सा और इंटीग्रेटिव मेडिसिन में लगातार पांच साल से प्रैक्टिस कर रही है। भोपाल की प्रसिद्ध हृदयराम मेडिकल कालेज की टीम द्वारा सम्मानित करते हुए इम्पल्स के लिये गोल्ड मेडल प्रदान किया गया है।

इस संबंध में उनके ससुर दिलीप मंत्री बताते हैं कि डॉ. रेणुका शर्मा महेश्वरी प्राकृतिक चिकित्सा और इंटीग्रेटिव मेडिसिन में पिछले 5 साल से प्रैक्टिस कर रही है।  डॉ. रेणुका ने चिकित्सा कार्य क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ-साथ लेखन क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान उनकी तीन पुस्तकें भी प्रकाशित हुई है। जिनको पाठकों ने सराहा है। इस ख्याति के साथ-साथ उन्हें साहित्य स्पर्श अवार्ड और एमिली डिकिंशन अवार्ड भी मिल चुका है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के संत हृदयराम मेडिकल कालेज में पढऩे वाले डॉक्टरों को प्राकृतिक चिकित्सा क्षेत्र में पढ़ाई के बाद डिग्री प्रदान की जानी थी लेकिन कोविड के पांच साल में यह दीक्षांत आयोजित नहीं हो पाया था जिसके चलते 14 जून को मध्यप्रदेश के पंचायती राज्य मंत्री की उपस्थिति में यह दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।  2014 बेच के सर्वश्रेष्ठ छात्रों में से एक रही डॉ. रेणुका शर्मा माहेश्वरी को संत हृदयराम कॉलेज में ये इंपल्स इवेंट की पहली कैप्टन रही है जिसमें इनको गोल्ड मेडल की प्राप्ति हुई है। इनकी इस उपाधि से इनका पूरा शर्मा एवं मंत्री परिवार इनके (पिता-ससुर) दिलीप मंत्री, पिता आज तक के पत्रकार नरेश शर्मा, (माता-सास) रीना मंत्री, स्वर्गिया माता बबीता शर्मा, पति गौरव मंत्री भाई अर्जुन मंत्री और अमन शर्मा को गर्व है। डॉ. रेणुका अपनी इस कामयाबी का पूरा श्रेय अपने परिवार को देती हैं। 

डॉ रेणुका शर्मा महेश्वरी के इस उपलब्धी पर परिवारजनों एवं मित्र जनों से बधाई प्रेषित की है उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 


अन्य पोस्ट