रायगढ़

पत्रकार नरेश शर्मा का सम्मान
16-Jun-2025 6:48 PM
पत्रकार नरेश शर्मा का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 16 जून। वरिष्ठ पत्रकार नरेश शर्मा को रायपुर में सम्मानित किया गया। नरेश शर्मा को यह पुरस्कार पत्रकारिता में भागीदारी के साथ-साथ हर तबके की बेबाक रिर्पोटिंग के लिए दिया गया है।

राजधानी रायपुर के बेबी लॉन इन में आयोजित सेट्रल इंडिया प्रेस क्लब बैनर तले आयोजित इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री चरण दास महंत और राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा की उपस्थिति में नरेश शर्मा का सम्मान किया गया। इस दौरान प्रदेश के पत्रकार समारोह में उपस्थित थे तथा सेंट्रल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय दास तथा प्रदेश अध्यक्ष पीयूष मिश्रा व प्रदेश महामंत्री महेन्द्र नामदेव के अलावा प्रदेश के अन्य पदाधिकारी भी शामिल थे।


अन्य पोस्ट