रायगढ़
रायगढ़, 12 जून। महिला थाना रायगढ़ में दर्ज एक गंभीर शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। घटना 9-10 जून की मध्यरात्रि करीब ढाई बजे की है, जब रायगढ़ के बीड़पारा निवासी मोहम्मद दानिश उर्फ चीकू ने एक स्थानीय युवती के घर में जबरन घुसकर छेड़छाड़ की। युवती द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने घर का दरवाजा खटखटाया, जिसे उसकी मां ने खोला। उसी दौरान आरोपी ने उसे धक्का देकर घर में घुसते हुए युवती से अभद्र हरकत की। पीडि़ता के विरोध और शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य जाग गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई। आरोपी मोहम्मद दानिश उर्फ चीकू, उम्र 19 वर्ष, निवासी बीड़पारा रायगढ़ को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 331(5), 74, 75 ठछै के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर रिमांड पर भेजा गया है।


