रायगढ़

रास्ता भटके युवकों को पीटा, एक को अगवा कर मांगे पैसे
12-Jun-2025 8:15 PM
रास्ता भटके युवकों को पीटा, एक को अगवा कर मांगे पैसे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 12 जून। दोस्त रास्ता भटक गए थे और इस दौरान एक गली में जब वे पहुंचे तो चार लोगों ने उनको बंधक बनाया और बेदम पिटाई करते हुए एक दोस्त को छोडते हुए कहा कि जा अपने दोस्त को साथ में लेकर जाने के लिये पहले पैसा लेकर तब इसको छोडेंग़ें और तेरे को इसलिये छोड़ रहे कि अगर पैसे का इंतजाम नही हुआ तो यह जिंदा नहीं मिलेगा। पूरा मामला भले की फिल्मी लगता है लेकिन हकीकत में दो दोस्तों के साथ ऐसा ही कुछ हुआ और अब मामला जूटमिल थाने तक पहुंच गया है जिसमें आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है तथा अपहरण कर्ताओं से नाबालिग को छुड़ा लिया गया है और आगे जांच जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक जुटमिल थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए यशवंत बैरागी पिता त्रिनाथ बैरागी 21 साल ने बताया कि कल दोपहर 3 बजे वह अपने एक साथी जीत कुमार सिदार के साथ लेबर कालोनी में रहने वाले अपने एक अन्य साथी अंकुल के घर जा रहे थे। इस बीच जूटमिल दुर्गा चौक के पास रास्ता भटक कर दोनों एक गली में पहुंच गए, जहाँ 3/4 लडक़ों ने बाइक सावर दोनों लडक़ों का रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसों की मांग करते हुए मारपीट शुरू कर दिया।  पीडि़त यशवंत बैरागी ने बताया की चारों लडक़े बाइक लूटकर उसके साथी जीत कुमार का अपहरण करके ले जाते समय बोले कि पैसा दोगे तो तुम्हारा दोस्त मिलेगा, जिसके बाद एक दोस्त अंकुल को पुरे मामले से अवगत कराते हुए जब वे जीत सिदार को ढूंढते निकले तो जीत उन्हें ट्रांसपोर्टनगर रोड के पास मिला। जीत ने अपने दोस्तों को बताया की चारों लडक़े उसे बाइक में जबरदस्ती बिठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर उसका हाथ, पैर बांध कर बेल्ट निकालकर उससे मारपीट करते फोन पे का नंबर और पासवर्ड पूछकर 21 हज़ार रूपये ट्रांसफर कर उसे वहीं छोडक़र बाइक लेकर फरार हो गए।

जीत सिदार बताया कि मारपीट करने के दौरान उन लोग एक दूसरे का समीर और मनीष के नाम से बुला रहे थे।

बहरहाल पीडि़त की रिपोर्ट के बाद जुटमिल पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 126 (2),119 (1),309 (6), 140 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर चारो आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।


अन्य पोस्ट