रायगढ़

105 किलो गांजा संग 3 अंतरराज्यीय तस्कर पकड़ाए
12-Jun-2025 6:31 PM
105 किलो गांजा संग 3 अंतरराज्यीय तस्कर पकड़ाए

दो कार भी जब्त, दो आरोपियों की तलाश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 12 जून
। रायगढ़ जिले की पुलिस ने पड़ोसी राज्य ओडिशा से चोरी छिपे गांजा तस्करी करते हुए तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को आज पकड़ा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 105 किलो गांजा, दो कार, मोबाईल को पकड़ा है।
पुलिस के मुताबिक जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा के कनकतुरा से दो अलग-अलग कारों में कुछ लोगों के द्वारा भारी मात्रा में गांजा लेकर बड़माल रेलवे लाइन किनारे होते हुए रायगढ़ की ओर आने वाले हैं।
 मामले की गंभीरता को देखते हुए बडमाल रेलवे लाइन किनारे ओडिशा सीमा से लगे मार्ग पर बैरिकेडिंग करके दो कारों को रोका गया जिसमें एक गे्र कलर की स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक ओआर 17 जी 4546 और दूसरा ब्लैक कलर की गैं्रड विटारा सीजी 13 बीबी 9200 की तलाशी में कुल 103 पैकेट में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ जिसका वजन करने पर कुल 105 किलो निकला।  

यूपी ले जाकर बेचने की थी तैयारी
गांजा तस्करी में पकड़े गए आरोपियों में रविशंकर गौतम यूपी, विरेन्द्र सिंह उर्फ वीर सिंह सरिया और दीपक जोहरी  किरोड़ीमल नगर से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि उन्होंने गांजा ओडिशा से खरीदा और उसे यूपी ले जाकर बेचने की योजना बनाई थी।
आरोपियों ने यह भी बताया कि उनके दो अन्य साथी कनकतुरा के पास कार से उतर गए थे। जूटमिल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

 

 

दो आरोपियों के और भी
हैं अपराधिक रिकार्ड

गांजा तस्करी में पकड़े गए आरोपियों विरेन्द्र सिंह के खिलाफ पहले से सरिया थाना में एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं, जबकि दीपक जोहरी कोतरारोड़ थाना क्षेत्र का पूर्व आपराधिक रिकॉर्डधारी है, जिस पर मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं और समय-समय पर उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जाती रही है। आरोपियों के अपराधिक रिकार्ड को देखते हुए प्रकरण में संगठित अपराध की धारा 111 बीएनएस जोड़ा गया है।  

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि रायगढ़ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 किलो गांजा के अलावा, दो कार जब्त किया है। इसके साथ ही इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ओडिसा से गांजा लेकर आ रहे थे और उसे यूपी ले जाने की योजना बनाई थी। तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।  
गिरफ्तार आरोपियों में रविशंकर गौतम जरथाई थाना चिरगांव जिला झांसी उत्तर प्रदेश, विरेन्द्र सिंह उर्फ वीर सिंह कोर्रा थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, दीपक जोहरी किरोडीमलनगर वार्ड क्रमांक 04 थाना कोतरारोड जिला रायगढ़ शामिल हैं।
गांजा तस्करों से जब्त सामान
105 किलो गांजा (21 लाख), दो कार 23 लाख (गैंड विटारा कार सीजी 13 बीबी 9200, स्वीफ्ट डिजायर कार कमांक ओ.आर. 17 जी 4546), 4 मोबाइल 85 हजार रूपये, कुल कीमत-44.85 लाख है।


अन्य पोस्ट