रायगढ़
संगीत शिरोमणि कलागुरू वेदमणि सिंह ठाकुर का निधन
10-Jun-2025 6:54 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 10 जून। रविवार को संगीत शिरोमणि कलागुरू वेदमणि सिंह ठाकुर (84 ) का निधन हो गया। उनके बाबा धन सिंह ठाकुर लोकसंगीत से जुड़े थे, पिता ठाकुर जगदीश सिंह ‘दीन’ राजा चक्रधर सिंह के दरबार में कलाकार थे। इन्हीं के सानिध्य में उनका बचपन गुजरा।
गुरुजी ने साल 1947 में राजा ललित सिंह के दरबार में तबला बजाया था। उन्होंने तबला में संगीत प्रवीण (एमए) 1963 में किया जिसमें पूरे देश में दूसरा स्थान पाया। फिर इसके बाद 1965 में सितार में और 1966 में गायन में प्रयाग से प्रभाकर (बैचलर्स ऑफ म्यूजिक) की डिग्री हासिल की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे