रायगढ़

मूंगफली चोरी का आरोप लगा ग्रामीण की हत्या
05-Jun-2025 6:55 PM
मूंगफली चोरी का आरोप लगा ग्रामीण की हत्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 5 जून। मूंगफली चोरी का आरोप लगाते हुए एक सिरफिरे शख्स ने युवक की गाल पर न केवल तमाचा जड़ा, बल्कि डंडे से इस कदर धुनाई की कि सिर फूटने पर उसकी जान ही निकल गई,मामूली बात को लेकर उपजे विवाद में कत्ल का यह वारदात शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है,पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल जिला मुख्यालय से तकरीबन 22 किलोमीटर दूर ग्राम सपनई में इस हत्याकांड से दहशत का माहौल है, ग्राम सपनई के बीच बस्ती में रहने वाले आरोपी बसंत सिदार के द्वारा गांव के ही फिटिंग पारा निवासी चेतन सिंह धनवार को मूंगफली चोरी करने का आरोप लगाकर झापड़ मार दिया यही नहीं विवाद बढऩे पर डंडे से सिर में जोरदार प्रहार भी कर दिया।

नतीजतन बुरी तरह जख्मी युवक के प्राण पखेरू उड़ गए, वही जब मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो चक्रधर नगर थाना प्रभारी अमित शुक्ला अपने टीम के साथ ग्राम सपनई पहुचें,और मौका मुआइना कर शव को कब्जे मे लेकर अपनी कार्यवाई शुरू की। पुलिस जाँच के दौरान वारदात के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के द्वारा कथन दिए जाने पर आरोपी के मेमोरेंडम कथन पर डंडा जब्त कर आरोपी बसंत सिदार गिरफ्तार को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट