रायगढ़

सब्जी तोडऩे गए ग्रामीण पर हाथी का हमला
04-Jun-2025 8:04 PM
सब्जी तोडऩे गए ग्रामीण पर हाथी का हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 4 जून। लैलूंगा वन परिक्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है जिसमे हाथी से ग्रामीण पर हमला करके घायल कर दिया है।

जानकारी अनुसार बलभद्र कलंग उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी चिंगारी थाना लैलूंगा आज पड़ोस गांव में बाजार लगता है वहां सब्जी बेचने जाने के लिए सब्जी तोडऩे गया था। शाम 4 बजे के आसपास सब्जी तोडऩे के दौरान हांथी ने हमला कर दिया जिससे बलभद्र कलंग बुरी तरह से घायल हो गया है। ग्रामीणों ने घटना कि सुचना वन विभाग को दी। सुचना पर वन विभाग घायल के यहाँ पहुंचकर इलाज के लिए लैलूंगा हॉस्पिटल ले जाया गया है घायल का उपचार जारी है। 


अन्य पोस्ट