रायगढ़

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महिला पार्षद ने थामा भाजपा का हाथ
03-Jun-2025 3:55 PM
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महिला पार्षद ने थामा भाजपा का हाथ

निर्दलीय पार्षद भी बीजेपी में हुए शामिल

रायगढ़, 3 जून। कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस से वार्ड क्रमांक 37 की महिला पार्षद फुलेश्वरी दुतिया ने वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 42 के निर्दलीय प्रत्याशी उसत राम भट्ट भी आज विधिवत भाजपा में शामिल हो गये। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिवस पर बापू नगर में केक काटने का कार्यक्रम मोहल्लेवासियो ने रखा था। श्री चौधरी महापौर जीवर्धन चौहान व अन्य भाजपा नेताओं के साथ बापू नगर पंहुचे जहा बड़ी धूम धाम से उनका जन्मदिन मनाया गया। इसी दौरान वार्ड क्रमांक 37 की कांग्रेस पार्षद फुलेश्वरी दुतिया व वार्ड क्रमांक 42 के निर्दलीय पार्षद उसत राम भट्ट ओ पी चौधरी के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। वित्त मंत्री ने उन्हें भगवा गमछा पहना कर भाजपा प्रवेश कराया।


अन्य पोस्ट