रायगढ़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 26 मई। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ से आज संविधान बचाओ जिला स्तरीय रैली निकाली गई। इस संविधान बचाओ यात्रा में जिले के समस्त विधायकगणों जिनमें पूर्व केबिनेट मंत्री खरसिया विधायक उमेश पटेल, धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया,लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, रायगढ़ के जिला कांग्रेस ग्रामीण व शहर के अध्यक्ष द्वय नगेन्द्र नेगी व अनिल शुक्ला ने इस रैली की अगुवाई की साथ ही कांग्रेस ने ठाना है संविधान को बचाना है कि गगन भेदी नारों के साथ इस संविधान बचाओ रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन जुटे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने संविधान बचाओ रैली के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला व बताया कि गुजरात के अहमदाबाद सम्मेलन में इस रैली की योजना अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के अधिवेशन में बनी थी और छत्तीसगढ़ में इस रैली के माध्यम से प्रदेश संभाग जिला व ग्रामीण अंचल में आम लोगों के घर घर तक संविधान बचाने के संदेश को पहुंचाने का कार्यक्रम है जो 40 दिनों तक चलेगा।
कार्यक्रम में लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार ने कहा कि हमेँ अपने देश के संविधान पर गर्व है जिसने देश के 140 करोड़ लोगों की आत्मा बसती है। इस संविधान के मदबयम से हमें अमन और चैन से जीने की आजादी मिलती है और हर नागरिक का प्रथम कर्तव्य है कि वह अपने संविधान को बचा कर रखे और उसकी हिफाजत करे। रैली को संबिधित करते हुए धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश का संविधान खतरे में है, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग, सीबीआई और ईडी पर सवाल उठाते हुए लालजीत राठिया ने कहा कि इन संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। हमें हर हाल में संविधान को बचाए रखना होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केबीनेट मंत्री खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री लोकतंत्र को लेकर गंभीर नहीं है 3 काले कृषि कानून पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे। धरने के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को प्रधानमंत्री ने श्रद्धांजलि तक नहीं दी। मणिपुर में हुई बर्बरतापुर्वक महिला उत्पीडऩ की घटना के बावजूद उन्होंने वहाँ जाना उचित नहीं समझा यहां तक की पहलगांव में 26 निर्दोषों की सुरक्षा में चूक के कारण हुई मौत के समय विदेश से वापस आकर वहां न जाकर बिहार की चुनावी रैली में जाकर वह देश और विश्व को क्या संदेश देना चाह रहे थे यह बात स्वस्थ्य लोकतंत्र के हित मे तो कतई नहीं है कार्यक्रम में आभार उद्बोधन में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने कहा संविधान को बचाना हमारे लोकतंत्र और राष्ट्र की स्थिरता के लिए आन अत्यंत आवश्यक है। हमें इसके महत्व को समझना चाहिए और इसकी रक्षा करने के लिए काम करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन दीपक पांडेय ने किया।